फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर मुद्दे पर भजन गायक अनूप जलोटा ने दिया यह सुझाव

Sat, 17 Mar 2018 06:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
भदोही महोत्सव में अनूप जलोटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रख्यात भजन गायक अनूप जलोटा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर चल रही उठापटक के बीच इस मसले को सुलझाने का नया रास्ता सुझाया है। उन्होंने कहा कि मेरे विचार से अयोध्या में ऐसा मंदिर बनना चाहिए, जिसके चार दरवाजे हों।
विज्ञापन


एक दरवाजे में मंदिर, दूसरे में चर्च, तीसरे में गुरुद्वारा और चौथे में मस्जिद हो। भजन सम्राट अनूप जलोटा शुक्रवार की शाम यूपी के भदोही महोत्सव के तहत भदोही नगर के भिखारीपुर मैदान में आयोजित भजन संध्या में कार्यक्रम पेश करने आए थे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में केवल मंदिर-मस्जिद बनाने की बात क्यों करना। मेरी इच्छा है कि वहां एक छत के नीचे चारों धर्मों के उपासना स्थल बनाना चाहिए।
विज्ञापन


जिससे पूरी दुनिया में भारत के सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम हो। मगर, मेरी सुनेगा कौन। इस मौके पर उन्होंने केंद्र की सराहना की। कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार बेहतर काम कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें