फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: घूसखोर जेई और लाइनमैन गिरफ्तार, 20 हजार रुपये लेने के आरोप में एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

Fri, 10 Apr 2026 03:40 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में 20 हजार रुपये घूस लेने का मामला सामने आया है। घूस लेने के आरोप में एंटी करप्शन की टीम ने जेई और लाइनमैन को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ के लिए टीम अपने साथ लेते गई।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटी करप्शन टीम ने डीपीएच पावर हाउस मंडुवाडीह में तैनात जेई नवनीत यादव और लाइनमैन लक्ष्मण कुमार को 20 हजार रुपये घूस लेते हुए शुक्रवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। प्राथमिकी दर्ज न किए जाने के एवज में उपभोक्ता से 50 हजार रुपये की घूस की मांग की गई थी। भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र के जवांवा निवासी आरोपी जेई नवनीत यादव और लंका थाना क्षेत्र के नैपुरा कला निवासी संविदा कर्मी लाइनमैन लक्ष्मण कुमार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने रोहनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम के ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के उत्तरी ककरमत्ता निवासी शुभम श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया कि बिजली चोरी की फर्जी प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी देकर विद्युत उपकेंद्र मंडुवाडीह पर तैनात जेई नवनीत यादव और लाइनमैन लक्ष्मण कुमार ने 50 हजार रुपये की मांग की और दबाव बनाया। जेई नवनीत यादव ने कहा कि रुपये दे दो, अन्यथा तुम्हारे खिलाफ बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज करा दी जाएगी। इसके बाद लाइनमैन लक्ष्मण कुमार ने कहा कि कम से कम 20 हजार रुपये दे दो।

शिकायतकर्ता के आवेदन पर जांच कराई गई और फिर केमिकल युक्त नोट देकर उसे उपकेंद्र मंडुवाडीह भेजा गया। 33/11 केवी डीपीएच पावर हाउस मंडुवाडीह के पास जैसे ही शिकायतकर्ता ने जेई और लक्ष्मण को नोट दिया, तुरंत एंटी करप्शन टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

बिजली चोरी की जांच के नाम पर मांगे थे 50 हजार
मंडुवाडीह के उत्तरी ककरमत्ता निवासी शिकायतकर्ता शुभम श्रीवास्तव ने एंटी करप्शन टीम को बताया कि 1 अप्रैल को बकाया बिल के चलते उनके घर की बिजली काट दी गई थी। लाइनमैन लक्ष्मण कुमार से संपर्क करने पर उसने जेई नवनीत यादव से मुलाकात कराई। अगले दिन जेई नवनीत यादव जांच के सिलसिले में घर पहुंचे और बिजली चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने धमकी दी कि एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 

इस बीच जेई ने कहा कि एफआईआर से बचना है तो 50 हजार रुपये देने होंगे, बाद में 20 हजार रुपये में मामला रफा-दफा करने की बात कही। शिकायतकर्ता ने कुछ दिन का समय मांगा, लेकिन जेई और लाइनमैन ने लगातार दबाव बनाया, जिससे पूरा परिवार परेशान हो गया। 6 अप्रैल को एंटी करप्शन में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

व्यापारी और मध्यमवर्गीय परिवार निशाने पर थे
कार्रवाई के दौरान बिजली उपकेंद्र में तैनात अन्य कर्मचारियों ने कहा कि पानी सिर से ऊपर नहीं होना चाहिए। जेई और लाइनमैन की कई शिकायतें रही हैं। काम से ज्यादा इनका ध्यान वसूली पर रहता था। कई व्यापारियों से भी कार्रवाई की धमकी देकर पैसे ऐंठने के आरोप हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें