फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आंखों के सामने जल गया आशियाना, राख हो गए ग्राहक सेवा केंद्र में रखे सामान; देखता रहा बेबस परिवार

Fri, 10 Apr 2026 03:30 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले के अनपरा क्षेत्र में एक ग्राहक सेवा केंद्र और मकान में आग लगी। जिससे घर और दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। अज्ञात कारणों से आग लगी। घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन
आग की लपटें देख डर गए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के अनपरा थानाक्षेत्र के औड़ीमोड़-सिंगरौली मार्ग पर शुक्रवार की भोर में हाईवे से सटे दुकान और उसके पीछे मकान में अज्ञात कारणों से ओ लग गई। आग में दुकान और घर का सारा समान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग के दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान घर के लोग बाहर निकल गए जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन घर जलते हुए देख बेबस महिलाएं बिलखती रहीं।  

विज्ञापन


अनपरा थाने से करीब 100 मीटर दूर सिंगरौली रोड पर बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केन्द्र है। उसके पीछे संचालक का मकान भी है। बृहस्पतिवार की देर रात दुकानदार दुकान बंद कर खाना खाकर सोने चला गया। शुक्रवार की भोर में करीब ढाई बजे सबसे नीचे वाले कमरे में सो रहे ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक पवन गुप्ता के भाई धर्मेन्द्र गुप्ता और भाभी उठे, तो देखा कि कमरे में धुंए के साथ आग पहुंच गई है। 

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में 80 लाख की डकैती: गुजरात की फर्म के कर्मचारी के साथ हुई घटना, असलहे के बल पर वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन


तत्काल सभी कमरे से निकलकर ऊपर दुकान खोलकर बाहर आए। दुकान में आग की तेज लपटें उठ रही थीं। आग पास के दुकान तक पहुंच गई। किसी तरह सभी घर के बाहर निकलकर पुलिस और अग्निशमन विभाग के टोल फ्री नंबर पर फोन कर सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे बाद अनपरा तापीय परियोजना और हिंडालको की दमकल की टीम पहुंची। तब तक दुकान और मकान का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। घंटो मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

ब्लास्ट से उड़ी दुकान की छत

केन्द्र संचालक पवन ने बताया कि आग लगने के बाद देर रात दुकान से आवाजें आ रही थीं। दुकान में रखी बाइक, इनवर्टर बैटरी व अन्य सामानों में आग की वजह से तेल ब्लास्ट हुआ और दुकान की छत उड़ गई। हालांकि इससे किसी को चोट नहीं लगी। 
 
दुकान और घर का सारा सामान जलकर राख
ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि दुकान में रखा चार कम्पयूटर, दो लैपटॉप, दो बड़ी फोटोकॉपी मशीन, एक मोटरसाइकिल, इनवर्टर बैटरी, दुकान में रखा करीब ढाई लाख नकद व अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं धमेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दुकान की आग घर के कमरे तक पहुंच गई। जिससे आलमारी, बेड समेत गहने भी जलकर राख हो गए। भयानक आग से घर की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें