फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रामनगर की रामलीला में अंश पांडेय होंगे राम, सीता की भूमिका में रुद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
25 सितंबर से शुरू हो रही विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला के लिए शुक्रवार को मुख्य स्वरूपों का चयन हो गया। इसमें अंश पांडेय को राम और रुद्र उपाध्याय का चयन सीता की भूमिका के लिए हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को चौक स्थित पक्की पर प्रथम गणेश पूजन के साथ ही रामलीला का श्रीगणेश हो जाएगा। शुक्रवार की शाम काशीराज परिवार के डॉ. अनंत नारायण सिंह की उपस्थिति में मुख्य स्वरूपों के चयन के लिए स्वर परीक्षा हुई। रामनगर किले में स्वर परीक्षा में 23 बच्चों ने भाग लिया।
इन बच्चों से श्लोक, मानस की चौपाइयां सुन कर इनकी आवाज और कंठ की मिठास और बाल सुलभ कमनीयता परखी गई। डॉ. अनंत नारायण सिंह की सहमति के बाद पांच बच्चों के चयन पर मुहर लगी।
विज्ञापन

चयन के मुताबिक चुनार निवासी अंश पांडेय राम की भूमिका निभाएंगे। दुलहीपुर मुगलसराय के रुद्र उपाध्याय सीता की भूमिका में होंगे। प्रह्लादघाट के श्रेयांश उपाध्याय भरत, महमूरगंज के भरत तिवारी लक्ष्मण बनेंगे। शत्रुघ्न की भूमिका में मिर्जापुर के शिवांश उपाध्याय रहेंगे। इस दाैरान मुख्य व्यास शिवदत्त, जयप्रकाश पाठक, आदित्य व्यास, मनोज श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें