फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः आज जिले के दूसरे मरीज की भी हो सकती है अस्पताल से छुट्टी

Tue, 07 Apr 2020 01:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित जिले के दूसरे मरीज की मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी हो सकती है। 28 मार्च को पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब तक उसकी लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अब स्वास्थ्य विभाग उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज करने की तैयारी में है। फिलहाल उसे घर वापसी के बाद भी सावधानियां बरतनी होंगी। 

विज्ञापन


बनारस में भर्ती मरीजों में सबसे पहले फूलपुर के चितौरा गांव निवासी राजकुमार ने कोरोना को मात दिया है। अब रविवार को लगातार दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शिवपुर निवासी युवक और उसके परिवार का भी हौसला बढ़ा है। परिवार को उम्मीद जगी है कि उसका बेटा जल्द घर आ जाएगा। 

दुबई से 20 मार्च को वाराणसी आने के बाद शिवपुर निवासी युवक को गले में खराश हुई थी तो वह दीनदयाल अस्पताल दिखाने गया था, लेकिन डाक्टरों ने उसे जांच के बाद लौटा दिया था। 27 मार्च को खुद ही युवक दीनदयाल अस्पताल आकर अपना सैंपल दिया। 28 मार्च को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद से उसे आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है। युवक के पिता ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि मेरा बेटा बहुत जल्द ही ठीक होकर घर आएगा। 
विज्ञापन


युवक बोला, घर आने पर भी बरत रहा था सावधानी
दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती युवक ने फोन पर बातचीत में कहा कि दुबई से आने के बाद घर पर ही सावधानी बरत रहा था। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान जो भी जानकारी चिकित्सकीय टीम ने दिया था, उसका पालन कर रहा था। यहां तक कि पत्नी की डिलिवरी में भी नहीं गया। कहा कि संक्रमण के इस दौर में लोगों को बाहर नहीं निकलना चाहिए। बाहर निकलना ठीक नहीं है। 
विज्ञापन


शिवपुर निवासी युवक की दो रिपोर्ट निगेटिव आई है। इलाज कर रहे डॉक्टरों से बातचीत के बाद उसे मंगलवार को डिस्चार्ज किया जा सकता है।
-डॉ. वीबी सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें