फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से PFI का एक और सदस्य गिरफ्तार: फोन से फोटो-वीडियो मिले, दिल्ली और केरल का कनेक्शन भी सामने आया

Fri, 30 Sep 2022 11:40 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के लोहता के अलावल से एटीएस और पुलिस ने पीएफआई के एक और सक्रिय सदस्य अब्दुल को गिरफ्तार किया है। गुरुवार रात को ही पुलिस ने अब्दुल समेत दो युवकों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान अब्दुल के मोबाइल से कई अहम साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
ats
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में एटीएस की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। वाराणसी के लोहता के अलावल से एटीएस और पुलिस ने पीएफआई के एक और सक्रिय सदस्य अब्दुल को गिरफ्तार किया है। गुरुवार रात को ही पुलिस ने अब्दुल समेत दो युवकों को हिरासत में लिया था।

विज्ञापन

पूछताछ के दौरान अब्दुल के मोबाइल से कई अहम साक्ष्य मिले हैं। पीएफआई से जुड़े वीडियो और फोटो, अन्य दस्तावेज सहित केरल व नई दिल्ली के नई पदाधिकारियों के नंबर भी मिले हैं। ऑनलाइन चाय पत्ती का कारोबार करने वाला अब्दुल इस साल पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी में था।
पीएफआई के विंग सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) में अब्दुल की सक्रियता अधिक थी। एटीएस और पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि अब्दुल बीसीए पास है और वह एडीपीआई से जुड़े अन्य सदस्यों को ट्रेनिंग देता था। केरल और नई दिल्ली में पीएफआई से जुड़े कार्यक्रमों में कई बार हिस्सा ले चुका है। फिजिकली तौर पर भी अन्य सदस्यों को ट्रेनिंग देता था। उसके मोबाइल में कई ऐसे एप भी मिले हैं, जिसके जरिए वह पीएफआई के बड़े पदाधिकारियों के संपर्क में रहता है। पुलिस के अनुसार पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें