फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ईरानी गैंग का एक और बदमाश लखनऊ से गिरफ्तार, वाराणसी में 8 लाख लूट मामले में था वांछित

Sun, 18 Sep 2022 05:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के बदमाश 25 हजार के इनामी मो. अमजद को चौक पुलिस ने लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
ईरानी गैंग का शातिर बदमाश लखनऊ से गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के बदमाश को चौक पुलिस ने लखनऊ के चारबाग स्टेशन से शनिवार की रात गिरफ्तार किया। किराना कारोबारी से आठ लाख लूट मामले में फरार बदमाश पर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने 25 हजार इनाम रखा था। रविवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।  डीसीपी काशी आरएस गौतम के अनुसार गिरफ्तार बदमाश भोपाल स्थित गिन्नी रोड का रहने वाला मोहम्मद अमजद है।

विज्ञापन


इसे चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा की टीम ने घेराबंदी करते हुए पकड़ा।  24 मार्च को गाजीपुर के दिलदारनगर निवासी किराना कारोबारी तबरेज अहमद को कबीरचौरा रोड पर  धमकाकर बदमाशों ने आठ लाख लूट लिया था।  इस दौरान पुलिस ने ईरानी गैंग के छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था और लूट के  साढ़े सात लाख रुपये बरामद किए थे।

लूट के लिए उपलब्ध कराता था वाहन
विवेचना में सामने आया कि बदमाशों को चार पहिया वाहन उपलब्ध कराने वाला मोहम्मद अमजद है, जिसका भोपाल में गाड़ी खरीद फरोख्त का व्यवसाय है।

विज्ञापन

वारदात में बरामद टवेरा वाहन बदमाशों को उपलब्ध कराया था। इस मामले में इसकी तलाश की जा रही थी। इस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें