फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: व्यापारी से लूट के मामले में ईरानी गिरोह का एक और बदमाश गिरफ्तार, 25 हजार का था इनाम

Mon, 19 Sep 2022 09:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

डीसीपी काशी आरएस गौतम के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश भोपाल स्थित गिन्नी रोड का मोहम्मद अमजद है। इसे चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा की टीम ने घेराबंदी करते हुए पकड़ा। 24 मार्च को गाजीपुर के दिलदारनगर निवासी किराना कारोबारी तबरेज अहमद को कबीरचौरा रोड पर धमकाकर बदमाशों ने आठ लाख रुपये लूट लिए थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराज्यीय ईरानी गिरोह के बदमाश को चौक पुलिस ने लखनऊ के चारबाग स्टेशन से शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। किराना कारोबारी से आठ लाख रुपये लूट के मामले में फरार बदमाश पर कमिश्नरेट पुलिस ने 25 हजार रुपये इनाम रखा था। रविवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन

डीसीपी काशी आरएस गौतम के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश भोपाल स्थित गिन्नी रोड का मोहम्मद अमजद है। इसे चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा की टीम ने घेराबंदी करते हुए पकड़ा। 24 मार्च को गाजीपुर के दिलदारनगर निवासी किराना कारोबारी तबरेज अहमद को कबीरचौरा रोड पर धमकाकर बदमाशों ने आठ लाख रुपये लूट लिए थे। 

इस मामले में पुलिस ने ईरानी गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया था और लूट के  साढ़े सात लाख रुपये बरामद किए थे। विवेचना में सामने आया कि बदमाशों को चार पहिया वाहन उपलब्ध कराने वाला मोहम्मद अमजद है, जिसका भोपाल में गाड़ी खरीद फरोख्त का काम है। वारदात में बरामद टवेरा वाहन बदमाशों को उपलब्ध कराया था। इस मामले में उसकी तलाश की जा रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें