फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर ने दी सामूहिक दुष्कर्म व हत्या कर शव गायब कराने की धमकी, एक और केस

Sat, 03 Oct 2020 12:08 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी की क्राइम ब्रांच में तैनात दुष्कर्म के आरोपी इंस्पेक्टर अमित कुमार के खिलाफ शुक्रवार को कैंट थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया गया। उन पर पीड़िता को सामूहिक दुष्कर्म और शव गायब कराने की धमकी देने का आरोप है। यह कार्रवाई दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत के आधार पर की गई है।

विज्ञापन


मथुरा जिले से आई पीड़िता ने बृहस्पतिवार को एसएसपी और आईजी रेंज से शिकायत की थी। पीड़िता के अनुसार, उसकी तहरीर के आधार पर इंस्पेक्टर अमित कुमार के खिलाफ महिला थाने में बीती जनवरी महीने में दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था।

Trending Videos
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के आधार पर विधिक कार्रवाई के अलावा इंस्पेक्टर अमित के खिलाफ विभागीय जांच एसपी सिटी कर रहे हैं। वह और उनकी मां बुधवार को एसपी सिटी के सामने बयान दर्ज कराने गई थी। इसके बाद रात में इंस्पेक्टर अमित ने व्हाट्सएप कॉल और मैसेज कर उन्हें सामूहिक दुष्कर्म और हत्या कराकर शव गायब कराने की धमकी दी।

धमकी से डर कर उन्होंने पुलिस महकमे के आला अधिकारियों से शिकायत की तो एसएसपी अमित पाठक ने प्रकरण की जांच एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी को सौंपी। एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर अमित के खिलाफ दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कैंट थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें