फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में एनी बेसेंट फेलोशिप मामला गर्माया : रात भर चला धरना, सेंट्रल ऑफिस में जमे रहे छात्र, क्या है मामला ?

Fri, 12 Aug 2022 06:40 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एनी बेसेंट फेलोशिप में आरक्षण के लिए छात्रों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की लेकिन छात्र नहीं माने और अपनी मांगों पर अड़े रहे। 
विज्ञापन
धरने पर बैठे छात्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एनी बेसेंट फेलोशिप में आरक्षण के लिए छात्रों का धरना दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। रक्षाबंधन पर अवकाश के बाद भी सेंट्रल ऑफिस पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे और सेंट्रल ऑफिस से बाहर आने को किसी कीमत पर तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


सेंट्रल ऑफिस का मुख्य द्वार रात भर खुला रहा और सुरक्षाकर्मी भी पूरी रात जमे रहे। छात्रों ने शर्त रखी थी कि उनका धरना तब तक समाप्त नहीं होगा जब तक बातचीत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचेगा। चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह की पहल पर एनी बेसेंट फेलोशिप कमेटी के एक सदस्य को मौके पर बुलाया गया। कमेटी के सदस्य का कहना था कि छात्र सेंट्रल ऑफिस से बाहर निकलकर लॉबी में आए तो बातचीत होगी। छात्र धरना स्थल पर ही बातचीत पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें