फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां अन्नपूर्णा का हुआ हरियाली शृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मां अन्नपूर्णा मठ मंदिर में सावन मास की पूर्णिमा पर हरियाली शृंगार किया गया। मां के भव्य स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार मां के दरबार में लगी रही। मंदिर के गर्भगृह को फलों और विद्युत झालरों से सजाया गया था। मां भगवती के दरबार में शाम होते ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए।
विज्ञापन

गुरुवार को भोर में मां को पंचामृत स्नान कराकर नूतन वस्त्र धारण कराया गया। मां के भव्य शृंगार के बाद आरती की गई। मां की भव्य झांकी को देखने की भक्तों की भीड़ लगी रही। मां की आरती मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी ने उतारी। भोजपुरी भजन सम्राट भरत शर्मा व्यास ने निमिया के डारी मईया, काशी में अन्नपूर्णा माई के अजबे भईल शृंगार..., डॉ. विजय कपूर ने जब भक्त नहीं होंगे भगवान कहां होगा..., डॉ. अमलेश शुक्ल ने घनन-घनन घन घंटो बाजे..., अन्नपूर्णा मां का हरियाली शृंगार..., गीतांजलि व शैलबाला ने सत्यम शिवम सुंदरम, मेरी अन्नपूर्णा मां की महिमा निराली है सहित अनेक भजन सुनाकर कलाकारों ने खूब तालियां बटोरीं। इसके पूर्व पं. रविशंकर मिश्र, डॉ. ममता टंडन व सोनी सेठ ने गणेश वंदना, दुर्गा स्तुति, शिव तांडव व कथक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संयोजन कन्हैया दुबे केडी ने किया। कलाकारों को मंदिर के उपमहंत शंकर पुरी ने सम्मानित किया। स्वागत प्रभाष चंद्र झा और विकास झा ने किया। धन्यवाद डॉ. रामनारायण द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें