फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: दीक्षांत समारोह में अनिकेत को मिला अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक, इस उपलब्धि के लिए मिला सम्मान

Wed, 08 Oct 2025 11:03 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Mahatma Gandhi Kashi Vidyapith Convocation: काशी विद्यापीठ के 47वें दीक्षांत समारोह में दीक्षांत समारोह में अनिकेत को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक मिला। पत्रकारिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर इस पदक से उन्हें नवाजा गया। 
विज्ञापन
अनिकेत श्रीवास्तव को मिला अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में एमए इन जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन के छात्र अनिकेत श्रीवास्तव को अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक से नवाजा गया। सोनभद्र स्थित विश्वविद्यालय के एनटीपीसी परिसर के छात्र अनिकेत ने परीक्षा में 7.900 सीजीपीए के साथ सफलता अर्जित की है। 

विज्ञापन


बुधवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. सरोज चूड़ामणि और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों अनिकेत को स्वर्ण पदक दिया गया। यूपी के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पत्रकारिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतुल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें; काशी विद्यापीठ का 47वां दीक्षांत समारोह: विद्यार्थियों में गजब का उत्साह, तस्वीरों में देखें, पल- पल की अपडेट
विज्ञापन


इसी क्रम में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एनटीपीसी परिसर के छात्र अनिकेत को सर्वाधिक अंक हासिल करने पर ये पदक दिया गया। मूल रूप से सोनभद्र के डाला नगर पंचायत निवासी अनिकेत के पिता संजय श्रीवास्तव व्यवसायी और माता अलका श्रीवास्तव गृहिणी हैं। 
विज्ञापन


अनिकेत ने अपनी इस सफलता का श्रेय पत्रकारिता विभाग के शिक्षक डॉ. छोटेलाल प्रसाद और अन्य शिक्षकों के साथ मां-पिता को दिया है। अनिकेत ने कहा कि एनटीपीसी में विश्वविद्यालय प्रशासन को संसाधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें