फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की पिटाई से नाराज छात्र लेटा रेलवे ट्रैक पर, ट्रेन आने से पहले हुआ अचेत

Fri, 19 Jan 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
railway track - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शिक्षक की पिटाई से नाराज होकर कक्षा दस का छात्र आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर आकर लेट गया। उसने लेटने से पहले कीटनाशक भी खा लिया था। रेलवे ट्रैक पर वह अचेत हो गया। कुछ लोगों ने ट्रैक पर एक लड़के को लेटा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने अचेत छात्र को अस्पताल भिजवाया। जहां होश में आने पर किशोर ने बताया कि स्कूल के शिक्षक की पिटाई से नाराज होकर कीटनाशक खाने के बाद  आत्महत्या करने के लिए रेललाइन पर लेट गया था। पूरा मामला यूपी के मऊ जिले का है।

छात्र  कोतवाली थाना क्षेत्र के बालनिकेतन तिराहा स्थित रेलवे लाइन पर पाया गया था। अस्पताल में भर्ती किशोर बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। इस संबंध में पुलिस ने उसके परिवारीजन को सूचना भेज दी। किशोर के अनुसार वह कक्षा दस का छात्र है।
विज्ञापन


गुरुवार को स्कूल में उसके शिक्षक ने उसे बिना मतलब पीटा। जिस पर वह गुस्से में स्कूल से मऊ चला आया। इस दौरान एक दुकान से कीटनाशक दवा को खरीदा और उसे खा लिया। इसके बाद हालत बिगड़ने पर वह बाल निकेतन स्थित रेलवे लाइन पर जाकर लेट गया। जहां लोगों ने उसे देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें