फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन रोके जाने से नाराज यात्रियों ने मालगाड़ी पर किया पथराव, चालक जख्मी

Sat, 18 Aug 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी-बरकाकाना डाउन पैसेंजर ट्रेन को शुक्रवार की सुबह एक घंटे तक सैयदराजा रेलवे स्टेशन पर खड़े किए जाने से नाराज यात्रियों ने मालगाड़ी पर पथराव कर दिया। इसमें मालगाड़ी चालक के सिर में चोट आ गई।  
विज्ञापन

सैयदराजा रेलवे स्टेशन पर 53526 डाउन वाराणसी-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन को सिग्नल नहीं मिला, जबकि कई मालगाड़ियों को पास करा दिया गया। एक घंटे तक बरकाकाना के रुकने से आक्रोशित यात्रियों ने पीछे से आ रही मालगाड़ी पर पथराव कर दिया।

इस दौरान एक पत्थर शीशे को तोड़ते हुए  लोको पायलट राजकिशोर सिंह के सिर पर जा लगा। पथराव होते देख लोको पायलट ने मालगाड़ी को प्लेटफार्म के पहले क्रासिंग के पास खड़ी कर दी। इसके बाद फाटक बंद होने से क्रासिंग पर जाम लग गया। फिर आनन-फानन में पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया गया। लोको पायलट के उपचार के बाद मालगाड़ी को भी रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


इस दौरान आधे घंटे तक क्रासिंग पर जाम लगा रहा। जांच करने पहुंचे एसके सिंह सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ ने बताया कि सिग्नल देने में मानवीय भूल हुई है। इसके चलते पैसेंजर ट्रेन खड़ी रही। मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें