फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जलभराव के बीच गड्ढे में दूसरी बार सवारी लदा ई-रिक्शा पलटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बारिश के कारण सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लगा रहा जाम, फंसी रही एंबुलेंस भी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बारिश में जलभराव के बीच सोमवार को लंका के सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास पार्क के सामने गड्ढे में सवारी लदा ई-रिक्श पलट गया। इसमें बैठीं चार महिलाएं बाल-बाल बच गईं। इन्हें हल्की चोट आई है। बारिश की वजह से जलभराव के हालात में यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व पिछले दिनों चितईपुर में सवारी लदा ऑटो जलभराव के कारण पलटा था।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को हुई बारिश के कारण सोएपुर, पांडेयपुर, पहड़िया, गोइठहां, बालाजी नगर कॉलोनी, अवलेशपुर, चितईपुर, भगवानपुर, मारुति नगर कॉलोनी, सामनेघाट, नुआंव आदि इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को परेशान होना पड़ा। बीएचयू सीर गेट से आगे बढ़ने पर सीर तिराहा, सीर डाफी मार्ग पर 700 मीटर दूरी तक और सीर रविदास मंदिर मार्ग पर 500 मीटर लंबा जाम सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक लगा रहा। जाम में फंसकर बीएचयू अस्पताल इलाज कराने के लिए जाने वाले मरीज एंबुलेंस में फंसे रहे। वहीं, कछवा रोड बाजार से कपसेठी मार्ग पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय हाईस्कूल के मुख्य द्वार पर बने गेट के समीप पूरा रास्ता जलमग्न रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें