फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव: भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारों से गूंज उठा शहर, तिरंगा यात्रा देख खुश हुए लोग

Sat, 13 Aug 2022 12:09 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आजादी के अमृत महोत्सव शहरभर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।बंशनारायन सिंह महिला महा विद्यालय गौर के छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। छात्राओं ने भारत माता की जय, वंदेमातरम जैसे नारों को बुलंद कर लोगों को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया।
 
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकालती स्कूली छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजादी के अमृत महोत्सव पर बंशनारायन सिंह महिला महा विद्यालय गौर के छात्राओं ने मिर्जामुराद बाजार में शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। छात्राओं ने भारत माता की जय, वंदेमातरम जैसे नारों को बुलंद कर लोगों को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उपस्थित महा विद्यालय के प्रबंधक संजीव सिंह गौतम ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। वहीं किसान इंटर कालेज मिर्जामुराद के प्रधानाध्यापक डॉ शिवराज मिश्र, एस एन एस नेशनल स्कूल के प्रबंधक सुधांशु सिंह गौतम,गंगापुर एकेडमी के संयोजक व  तहसील बार राजातालाब के पूर्व महामंत्री प्रदीप सिंह मौजूद रहे।

जिनके नेतृत्व में स्कूली छात्र छात्राओं ने आज़ादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा निकाल देश प्रेम की अलख जगाई। इस अवसर पर जगह जगह तिरंगा झंडा का निःशुल्क वितरण कार्यक्रम भी चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें