फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत भारत : 20 स्टेशनों पर रुककर 30 घंटे में 1710 किलोमीटर का सफर तय किया, पीएम ने दिखाई थी हरी झंडी; सुविधा

Sun, 03 May 2026 01:52 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीते शनिवार को ट्रेन शाम 5 बजे तक आकर प्लेटफॉर्म पर खड़ी हुई तो लोगों ने बैठना शुरू किया। खास बात यह है कि इस ट्रेन में जनरल के सर्वाधिक 11 कोच और स्लीपर के 8 कोच लगाए गए हैं। यात्रियों के लिए पैंट्री कार की भी सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
बनारस स्टेशन से रवाना हुई अमृत भारत एक्सप्रेस। अमर उजाला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amrit Bharat Express: बनारस रेलवे स्टेशन से पुणे तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शनिवार से शुरू हो गया। इस ट्रेन को नरेंद्र मोदी ने 28 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन यात्रा के लिए रवाना किया था। अब यह ट्रेन आम यात्रियों के लिए उपलब्ध है और पहले ही दिन यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 22589 अमृत भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 8 से प्रतिदिन शाम 6:15 बजे रवाना होगी। शनिवार को यह ट्रेन शाम करीब 5 बजे प्लेटफॉर्म पर पहुंच गई, जिसके बाद यात्रियों ने अपने-अपने कोच में बैठना शुरू कर दिया। 22 कोच वाली इस ट्रेन में जनरल के 11 और स्लीपर के 8 कोच लगाए गए हैं, जबकि यात्रियों की सुविधा के लिए पैंट्री कार की व्यवस्था भी की गई है।

विज्ञापन

पहले दिन स्लीपर कोच आधे से अधिक भरे रहे। यात्रियों के लिए स्लीपर श्रेणी का किराया 860 रुपये निर्धारित किया गया है। यह ट्रेन करीब 30 घंटे में 1710 किलोमीटर की दूरी तय कर पुणे पहुंचाएगी।

मार्ग में यह ट्रेन ज्ञानपुर, प्रयागराज, फतेहपुर, औराई, इटारसी, खंडवा और भुसावल सहित कुल 20 स्टेशनों पर ठहराव करेगी। निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन तीसरे दिन रात 12:10 बजे हड़पसर (पुणे) पहुंचेगी।

इस मौके पर स्टेशन निदेशक लवलेश राय स्लीपर कोच में पहुंचे और पहले दिन यात्रा करने वाले यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन पूर्वांचल को महाराष्ट्र से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वहीं, पहले दिन सफर करने वाले यात्रियों ने भी ट्रेन की सुविधाओं को लेकर संतोष जताया। उनका कहना था कि कम किराए में लंबी दूरी की यात्रा के लिए यह ट्रेन एक बेहतर विकल्प साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें