फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव में भाग लेने बनारस आएंगे अमित शाह

Thu, 14 Dec 2017 05:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
Amit Shah - फोटो : ANI
विज्ञापन
पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जनवरी माह में युवा महोत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव के मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह होंगे।  बुधवार को वाराणसी के गुलाबबाग स्थित कार्यलय में भाजपा महानगर की बैठक में यह तय हुआ है।
विज्ञापन


 इस महोत्सव में 17 से 35 साल के युवा भाग लेंगे। 20 हजार युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के हर बूथ से 10 युवा कार्यक्रम में भाग लेंगे।  25 दिसंबर को पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाएगी।

इसे पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मनाने जा रही है। अब तक पार्टी चार कार्यक्रम केंद्रीय स्तर पर मनाती थी। अब उत्तर प्रदेश में दो और कार्यक्रम जुड़ गए हैं। अब पार्टी छह कार्यक्रम मनाएगा।
विज्ञापन


पहला पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन, दूसरा फरवरी में खेल प्रतियोगिता होगी। केंद्रीय कार्यक्रम में अब तक दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, दूसरा पार्टी का स्थापना दिवस, तीसरा श्याम प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, चौथा डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाती रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें