वाराणसी। कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने बुधवार को ऊर्जा गंगा के तहत शहर में बिछाई जा रही गैस पाइप लाइन का जायजा लिया। कार्यदायी संस्थाओं को सुरक्षा मानक का पूरा ध्यान रखने की हिदायत दी।
संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्य अग्निशमन अधिकारी से वार्ता कर उनके साथ साइट विजिट करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि गैस पाइप लाइन निर्धारित सुरक्षा मानक के अनुरूप बिछाई जाए। एलटी और हाईटेंशन एचटी यानी घरों को जाने वाली बिजली तथा मेन फीडर के तार फाइबर पाइप के जरिए जमीन के अंदर डाले जा रहे हैं। ऊर्जा गंगा के अधिकारी गौरीशंकर ने बताया कि नियमानुसार आईपीडीएस एवं बिजली विभाग के भूमिगत पाइप लाइन से गैस पाइप लाइन की दूरी 300 मिमी होनी चाहिए जबकि ऊर्जा गंगा विभाग की ओर से लगभग दो मीटर दूरी मेंटेन की जा रही है।