Home Minister Amit Shah Rally : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज काशी आ रहे हैं। गृहमंत्री पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की चुनावी तैयारियों की जानकारी भी लेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
लोकसभा चुनाव के एलान के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को पूर्वांचल की पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री की जनसभा मोतीझील मैदान में होगी। इसमें वाराणसी संसदीय क्षेत्र से जुड़े पांच विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
गृह मंत्री पन्ना प्रमुख और बूध अध्यक्षों से वाराणसी संसदीय क्षेत्र की चुनावी तैयारियों की जानकारी भी लेंगे। साथ ही हर बूथ पर 370 अतिरिक्त मत डलवाने की रणनीति को अंतिम रूप देंगे।
वाराणसी लोकसभा सभा क्षेत्र के प्रभारी सतीश द्विवेदी ने कहा कि गृह मंत्री दो दिवसीय काशी प्रवास पर आ रहे हैं। वह महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। गृह मंत्री के स्वागत के खास इंतजाम किए गए हैं।
एयरपोर्ट से तुलसी उद्यान के बीच जगह-जगह पुष्पवर्षा होगी। डोल नगाड़े, शंखनाद के साथ पुष्पवर्षा कर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता जोरदार स्वागत करेंगे।