फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में 17 को आएंगे अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भारत अध्ययन केंद्र बीएचयू की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन 17 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। वह स्वतंत्रता भवन में सुबह 10 बजे से आयोजित संगोष्ठी में वह ‘स्कंदगुप्त विक्रमादित्य का ऐतिहासिक पुन: स्मरण और भारत राष्ट्र का राजनीतिक भविष्य’ विषय पर बतौर मुख्य वक्ता विचार व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन

17-18 अक्टूबर को होने वाले इस आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति मिलने के बाद परिसर में जगह-जगह बोर्ड भी लगवाए जा रहे हैं। आयोजन सचिव डॉ. ज्ञानेंद्र नारायण राय ने बताया कि संगोष्ठी में देश-विदेश से बड़ी संख्या में प्रतिभागी शामिल होंगे। संगोष्ठी में हूणों को पराजित करने वाले स्कंदगुप्त पर विस्तृत चर्चा होगी। इसमें गाजीपुर में सैदपुर भीतरी पर ध्वज स्थापित करने पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें