फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के खातों में 500 करोड़ रुपये जमा

Sat, 31 Dec 2016 02:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
d - फोटो : getty images
विज्ञापन
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संजय निरूपम ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बैंक खातों की जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी की घोषणा के तीन दिन के भीतर भाजपा अध्यक्ष के खाते में पांच सौ करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। उनके बैंक खातों की जांच होनी चाहिए। तभी पता चल सकेगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में काले धन, भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पीएम की नोटबंदी की घोषणा और उसके बाद हो रही कार्रवाइयों को एकतरफा और अविवेकपूर्ण बताया। कहा कि लघु उद्योग बंद हो गए हैं और बुवाई न होने से 80 फीसदी खेत खाली पड़े हैं। देश की खातिर पीएम को अपना फैसला बदलकर इस नुकसान की भरपाई के लिए रचनात्मक उपाय करने चाहिए।

लहरतारा (बौलिया) में कांग्रेस के सवाल सत्याग्रह कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में निरूपम ने कहा कि भारत में आठ नवंबर तक कुल 17 लाख करोड़ रुपये की करेंसी थी। इसमें 14.50 लाख करोड़ रुपये पांच सौ-एक हजार की करेंसी के रूप में थे, जिसे पीएम ने रातोंरात रद्द कर दिया। इसकी जगह सिर्फ छह लाख करोड़ रुपये ही बाजार में आए हैं।
विज्ञापन


नई करेंसी उपलब्ध कराने में केंद्र सरकार विफल रही है। करेंसी रन कराने के लिए सिर्फ दो हजार के नोट छापे गए। पांच सौ के जो नए नोट छापे गए, वे डिफेक्टिव हो गए हैं। फिर भी आरबीआई ने उन्हें बाजार में उतार दिया है। सरकार ने जो 24 हजार रुपये हफ्ते भर में बैंकों से देने की लिमिट तय की है, वह पूरे पैसे भी नहीं मिल रहे हैं। इससे बैंकों से जनता का भरोसा उठ गया है। अब लिमिट बाउंडेशन इस डर से नहीं हटाई जा रही है कि लोग बैंकों से अपने पूरे पैसे निकाल लेंगे और बैंक कंगाल हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि देश में जो सुदृढ़ बैंकिंग व्यवस्था कांग्रेस ने स्थापित की थी, उसे मोदी सरकार ने हिला दिया है। चुटकी लेते हुए कहा कि काला धन भाजपा नेताओं के पास से पकड़ा जा रहा है। कांग्रेसी एक भी नहीं पकड़ा गया। अब तक की कार्रवाई में सिर्फ 42 हजार करोड़ रुपये आयकर विभाग ने जब्त किए हैं, जबकि नए नोट छापने पर 24 हजार करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें