फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह से मिलेंगे ओमप्रकाश राजभर, लेकर आएंगे 'सिरिंज और इंजेक्शन'

Mon, 09 Apr 2018 01:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय समाज पार्टी (सुहेलदेव) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है। रविवार को वाराणसी पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सूबे की कई समस्याओं को लेकर 10 अप्रेल को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करना है।
विज्ञापन


उनसे जब पूछा गया कि शाह से मुलाकात के दौरान किस समस्या पर चर्चा होगी तो उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष इसी बीमारी का दवा लेकर लखनऊ आ रहे हैं। टेबलेट से काम नहीं होगा तो सिरिंज और इंजेक्शन लेकर आ रहे हैं। जो बीमार है उसको लगेगा।

साथ ही उन्होंने  यह भी कहा कि अगर उससे भी असर नहीं होता है तो फिर 2019 में क्या होगा यह भाजपा जाने। कैबिनेट मंत्री ने बीजेपी सरकार पर उनके ही पार्टी के विधायक और सांसद के बागी होने के सवाल पर कहा कि आए दिन मीडिया में खबर आ रही है कि बस्ती के सांसद और वहां के विधायक आठ घंटे थाने में धरना दिए, भदोही के विधायक तहसील में सात घंटे धरना दिए, बलिया के विधायक डीएम के खिलाफ धरना दिए और मुरादाबाद के विधायक ने भी धरना दिया।
विज्ञापन


उन्होंने  कहा कि कल तक तो मैं ही पार्टी में था बोलता था लेकिन अब क्या कहूं। उन्होंने कहा कि बलिया के सांसद भी दिल्ली गए अपनी व्यथा को लेकर। उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं नीचे असंतोष व्याप्त है, जिसकी वजह से हर जनप्रतिनिधि असंतुष्ट है।

राजभर ने कहा कि कहा कि पांच-छह बड़े अधिकारी मुख्यमंत्री जी को जो समझा रहे हैं। वो उसी को वह मान रहे हैं। उन्होंने  कहा कि जब कोई जनप्रतिनिधि जनता के दर्द को उनसे बता रहा है तो वह सुन नहीं रहे हैं।

अमित शाह से मुलाकात के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहाकि अब मैं दिल्ली नहीं जाने वाला हूं, बल्कि अमित शाह खुद 10 तारीख को लखनऊ आ रहे हैं। मैं पहले ही  अमित शाह से मुलाकात कर उनको पूरी व्यथा बता चुका हूं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें