फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसों में एक हाथ में कुरान दूसरे में होगा कंप्यूटर 0

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि मदरसा में एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कंप्यूटर की व्यवस्था की जा रही है। आधुनिक शिक्षा से युक्त अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में 42 मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। स्किल शोध पोर्टल और ई लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश में 1066 पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। इस सत्र में 134 मॉडल स्कूल खुलेंगे।
विज्ञापन

रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीईआरटी आधारित नया पाठ्यक्रम होगा। निजी स्कूलों के फीस मामले में शासनादेश एक दो दिनों में आ जाएगा। मंडलायुक्त की अध्यक्षता नियंत्रण कमेटी होगी। अभिभावक पहले प्रधानाचार्य से शिकायत करेगा। यदि उसे वहां से राहत नहीं मिली तो वह कमिश्नर की कमेटी से शिकायत करेगा।
सभी विश्वविद्यालयों में फ्री वाई फाई, स्किल डेवलपमेंट से संबंधित पाठ्यक्रम के कोर्स नए सत्र से शुरू होंगे। पाठ्यक्रम में रोजगार परक विषय बढ़ाए जाएंगे। नए सत्र से ये शुरू किया जाएगा। 11 लाख विद्यार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा में नहीं बैठे लेकिन 74.8 प्रतिशत ऐसे थे जो दूसरे प्रदेशों के थे। सऊदी अरब, दोहा में रहने वालों की परीक्षा कोई और दे रहा था। नकल करने वाले विद्यार्थी पिछले बार से एक तिहाई रह गए हैं, जो पकड़े गए। उन्होंने विपक्ष पर व्यंग करते हुए कहा कि सीता स्वयंवर में धनुष तोड़ने की कोशिश करने वाले राजाओं जैसा विपक्ष का गठबंधन है। साथ ही कहा कि कहीं भी अपराध होगा, महिलाओं से दुर्व्यवहार होगा सरकार दोषियों को नहीं बख्शेगी। चुनाव जब आता है तो अवार्ड वापसी गैंग सक्रिय हो जाता है। असहिष्णुता की बातें करने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें