फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah in Varanasi: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद काशी से रवाना हुए अमित शाह, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 24 Jun 2025 04:13 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह ने की। बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। 
विज्ञापन
काशी से रवाना हुए अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। इस दौरान अमित शाह ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल रहे। इनमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मप्र के सीएम मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव मौजूद रहे। बैठक के बाद सभी ने साथ में लंच किया। इसके बाद अमित शाह बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन


सामाजिक विकास, पर्यावरण, कानून व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों पर बात
नदेसर स्थित ताज होटल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई। बैठक में सामाजिक विकास, परिवहन सीमा विवाद, कानून व्यवस्था, पर्यावरण और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। 

बैठक में उन मुद्दों पर भी चर्चा हुई जो बिना केंद्र की सहायता के मुद्दे राज्य सुलझा नहीं सकते हैं। इसमें राज्य की संपत्ति, पानी विवाद या सीमा विवाद से जुड़े मामले भी हो सकते हैं। इसके अलावा सामाजिक विकास, पर्यावरण, कानून व्यवस्था समेत कई अन्य मुद्दों पर भी बात की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें