फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्यवासिनी धाम में मत्था टेक शाह-योगी ने भरी पूर्वांचल की चुनावी उड़ान

Thu, 05 Jul 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बैठक करते अमित शाह व अन्य पार्टी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी के दरबार में माथा टेका। दर्शन पूजन कर देश की समृद्धि की कामना की और दोबारा सरकार बनाने का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन


इसके बाद हुई बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने विंध्य धाम में पार्टी नेताओं को जीत का मंत्र दिया। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए 23 सूत्रीय फार्मूले पर काम करने को कहा।

उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाएं और उनकी समस्याएं सुनें। उनकी समस्याएं दूर कराने का प्रयास करें, तभी जनता वोट देगी। जिला इकाई से लेकर बूथ इकाई तक के लोग घर-घर जाएं और लोगों से संपर्क बढ़ाएं।
विज्ञापन


अमित शाह और योगी बुधवार को विंध्याचल के होटल अभिनव में काशी, गोरक्ष और अवध प्रांत के 80 विस्तारकगणों से रूबरू थे। उन्होंने विस्तारणगणों से सीधी बात की। हिदायत भी दी कि बिना जनसंपर्क बढ़ाए पुराने करिश्मे को नहीं दोहराया जा सकता।

अमित शाह ने कहा कि पिछली बार जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया था, सरकार उसी आधार पर काम कर रही है। पिछले सालों में ज्यादातर वादों को पूरा कर दिया गया है। सरकार और पार्टी को अपने कामों का प्रचार करना चाहिए। कार्यकर्ता लोगों के बीच जाएं और सरकार के कामों के बारे में बताएं। 
Trending Videos
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं में बनाएं समन्वय

बैठक में मौजूद मंत्री और कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में जीत की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही नेताओं को पिछले बार से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य दिया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में आपस में बेहतर समन्वय बनाने को कहा। एकजुट होकर काम करें और बूथ स्तर की कमेटी को मजबूत करें।

वरिष्ठ नेताओं से कहा कि वह कार्यकर्ताओं को समय दें और उनकी बात सुनें। बड़े नेताओं का काम है कि वह कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएं। साथ ही विभिन्न समाज को अपने साथ जोड़ने का कार्यक्रम चलाएं।

समाज के वर्गों को अपने साथ जोड़ें और उनके कार्यक्रमों में जाएं। बैठक में सीएम, प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने संबोधित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें