मणिकर्णिका घाट पर नृत्य प्रस्तुत करतीं नगरवधुएं।(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर आज रात वाराणसी में धधकती चिताओं के बीच गणिकाओं का नृत्य होगा। बाबा मसाननाथ के सामने गणिकाएं मुक्ति की कामना के लिए अपनी कला का प्रदर्शन करेंगी। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल बाबा मसाननाथ के इस उत्सव से आम श्रद्धालुओं को दूर रहने की अपील की गई थी, लेकिन इस बार आयोजन भव्य स्वरूप में होगा।
बाबा मसान नाथ के तीन दिवसीय शृंगार महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को भव्य शृंगार हुआ। देर शाम को बाबा मसान नाथ का शिव व शक्ति के स्वरूप में शृंगार किया गया। इस दौरान आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया।
बृहस्पतिवार को दूसरी निशा के पूर्व बाबा की मध्याह्न भोग आरती उतारी गई। इसमें बाबा को बाबा को पक्का भोजन, मीठे का भोग लगाकर चैनू प्रसाद गुप्ता ने भंडारे की शुरुआत की। शाम को बाबा का शिव शक्ति स्वरूप में शृंगार किया गया। आरती मंदिर के पुजारी लल्लू महाराज ने उतारी। इसके बाद भोजपुरी लोकगीत का आयोजन किया गया।