आज से हर ब्लॉक पर सेवा देगी एक-एक एंबुलेंस
संघ के सेवापुरी ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला ने बताया कि जनहित में अब तक विशेष आपात स्थिति के लिए तीन एंबुलेंस लगाई गई है। वहीं, मरीजों की समस्याओं को देख हर ब्लॉक में एक-एक 108 नंबर की एंबुलेंस लगाई जाएगी। इसके माध्यम से गर्भवती महिलाओें सहित अन्य मरीजों की सेवा की जाएगी। इसके अलावा अन्य एंबुलेंस रामबाग पोखरे पर खड़ी रहेगी।