फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फोन पर पहुंचेगी एंबुलेंस : इमरजेंसी में मिलेगा इलाज, BHU ट्रॉमा सेंटर में दीपावली पर ऐसी होगी व्यवस्था

Thu, 31 Oct 2024 02:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : दीपावली को लेकर जहां शहर से लेकर गांव तक जगमगा उठे हैं, वहीं स्वास्थ्यकर्मी भी अनहोनी की आशंका को लेकर अलर्ट कर दिए गए हैं। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जरूरत पड़ने पर जारी किए गए इन नंबरों पर भी कॉल करके मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
आतिशबाजी सहित अन्य घटनाओं को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट। - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर आतिशबाजी सहित अन्य घटनाओं को लेकर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर और सरकारी अस्पताल पूरी तरह से तैयार हैं। अस्पतालों की इमरजेंसी में स्ट्रेचर से लेकर बेड लगाए जाने के साथ ही जांच, दवा की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनात भी कर दी गई है।

विज्ञापन


108 और 102 नंबर पर फोन करने पर एंबुलेंस भी तुरंत मिल जाएगी। इसके लिए अस्पतालों के साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंबुलेंस को तैनात किया गया है। सरकारी अस्पतालों में 10-10 बेड रिजर्व करवाए गए हैं तो सीएचसी पर पांच, पीएचसी पर दो बेड रिजर्व रहेंगे।

जिले में हैं 102 के 38 और 108 के 28 एंबुलेंस
एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर कृष्णदेव का कहना है कि जिले में 102 के 38 और 108 नंबर के 28 एंबुलेंस हैं। दीपावली के मद्देनजर सभी में जरूरी दवाइयों को रखवाया गया है। साथ ही इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन को भी सतर्क किया गया है। लोग 24 घंटे में कभी भी फोन करेंगे तो निश्चित समय के भीतर एंबुलेंस घर पहुंचेगी और लोगों को अस्पताल पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अधिकारी
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर समेत सभी अस्पतालों की इमरजेंसी में बेड रिजर्व करवाए गए हैं। डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम भी इमरजेंसी में मौजूद रहेगी। एंबुलेंस संचालकों को भी अलर्ट किया गया है। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ

इन जगहों पर इमरजेंसी में फोन करने पर मिलेगी सुविधा
फायर स्टेशन 9415874443
पुलिस कंट्रोल रूम 112
बिजली निगम कंट्रोल रूम 1912
नगर निगम 1533
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर 9151067151
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा 7460850285
दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल 9151998052
लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर 9695689719
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें