फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा: काशी से जाएंगे 25 से ज्यादा जत्थे, महिला श्रद्धालुओं में कमी; संघर्ष विराम के बाद पंजीकरण बढ़ा

Wed, 21 May 2025 05:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Amarnath Yatra News: अमरनाथ यात्रा को लेकर काशी से जाने वाले श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। आवेदन शुरू हो गए हैं। भारत-पाक युद्ध में संघर्ष विराम के बाद आवेदकों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा (फाइल) - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने एक बार फिर से उत्साह बढ़ा है। पंजीकरण की रफ्तार करीब 10 से 15 फीसदी बढ़ी है। इसके चलते अब 20 जुलाई के बाद दर्शन के लिए तिथि मिल रही है। हालांकि महिला श्रद्धालुओं में दस फीसदी की कमी आई है। 

विज्ञापन


जिले में अब तक आठ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवाया है। यहां से 25 से ज्यादा सामूहिक पंजीकरण कराए गए हैं। अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर नौ अगस्त तक चलेगी। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण कराने की रफ्तार धीमी हो गई थी। 

लेकिन, भारत-पाक के बीच तनाव कम होने के बाद एक बार फिर श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ा है। इस वजह से वहां दर्शन के लिए तिथियां फुल होने लगी हैं। पहलगाम के चंदनबाड़ी में शिविर लगाने वाली काशी की संस्था श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह बंटी ने बताया यहां से 25 से अधिक सामूहिक पंजीकरण हुए हैं। इसमें 10 से 30 श्रद्धालुओं का समूह है। 

विज्ञापन

बनारस में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और जम्मू एंड कश्मीर बैंक में पंजीकरण हो रहा है। जम्मू एंड कश्मीर बैंक के मैनेजर गगन ग्रोवर ने बताया कि शुरुआत में पंजीकरण तेजी से हो रहे थे। पहलगाम की घटना के बाद पंजीकरण में कमी आई थी, लेकिन अब एक बार फिर से लोग पंजीकरण कराने पहुंच रहे हैं। लोगों को मनमुताबिक तिथि नहीं मिल पा रही है। 

पंजीकृत श्रद्धालुओं की सेहत की जांच इस बार लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर में हो रही है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिरीशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि करीब चार हजार श्रद्धालुओं की सेहत की जांच हो चुकी है। अब प्रतिदिन 100 से 150 लोगों की जांच हो रही है। 

तीन जुलाई से शुरू हो जाएगा शिविर
श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति का शिविर पहलगाम के चंदनबाड़ी में तीन जुलाई से शुरू हो जाएगा। दिलीप सिंह बंटी ने बताया कि वहां पर कुछ सेवादारों का दल पहुंचा है, जो टेंट बनाने में लगे हैं। 20 और 28 जून को 70 से 80 सेवादारों का जत्था वहां पहुंचेगा और तैयारियों को अंतिम रूप देगा। आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और खाने का पूरा इंतजाम रहता है। 
विज्ञापन

तीन जुलाई से शुरू हो जाएगा शिविर 
श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति का शिविर पहलगाम के चंदनबाड़ी में तीन जुलाई से शुरू हो जाएगा। दिलीप सिंह बंटी ने बताया कि वहां पर कुछ सेवादारों का दल पहुंचा है, जो टेंट बनाने में लगे हैं। 20 और 28 जून को 70 से 80 सेवादारों का जत्था वहां पहुंचेगा और तैयारियों को अंतिम रूप देगा। आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और खाने का पूरा इंतजाम रहता है। 

महाराष्ट्र, गुजरात से ज्यादा महिलाएं
पहलगाम हमले के बाद महिलाएं अमरनाथ यात्रा पर जाने से हिचकने लगी हैं। पूर्वांचल में पुरुषों में उत्साह है, मगर महिलाओं के पंजीकरण में करीब 10 फीसदी की कमी आई है। यह स्थिति खासकर पूर्वी यूपी और बिहार में ही ज्यादा देखने को मिल रही है। मगर पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, दक्षिण भारत के राज्यों के पुरुषों की तरह वह भी बढ़चढ़ कर जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें