शायद यह महादेव की ही मर्जी थी क्योंकि चंद घंटों बाद जब हम बेस कैंप बालटाल पहुंचे तो हादसे की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया। बाबा अमरनाथ की कृपा से हम सुरक्षित व सकुशल बालटाल के रास्ते श्रीनगर आ गए।
सुरक्षित हैं बनारस से जाने वाले
केंद्रीय ब्राह्मण महासभा के सतीश चंद्र मिश्र ने बताया कि उनके छोटे भाई उमेश चंद्र मिश्र भी अमरनाथ की यात्रा पर गए थे। हादसे के बाद हम सभी लोग परेशान थे, उनके फोन पर संपर्क नहीं हो रहा था। कल रात को उनसे संपर्क हुआ और उन्होंने बताया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। बताया कि बनारस से जाने वाले श्रद्धालु और सेवादारों का जत्था हादसे में सुरक्षित हैं।