फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला नवरात्र उत्सव: मातृशक्तियों के सुरों से मां जगदंबा की आराधना, भजनों पर झूमे श्रद्धालु; जयकारे

Fri, 16 Oct 2026 02:57 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

अमर उजाला नवरात्र उत्सव में पंचमी पर त्रिदेव मंदिर में भजन संध्या सजी। मातृशक्तियों ने भजनों के जरिए मां जगदंबा की आराधना की, जिस पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम में कथक नृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने समां बांधा। भक्ति और संगीत से सराबोर माहौल में श्रद्धालुओं ने मां की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
भजन संध्या में महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र उत्सव में पंचमी तिथि पर त्रिदेव मंदिर में भक्ति और संगीत की सरिता बही। अमर उजाला की ओर से आयोजित भजन संध्या में काशी की मातृशक्तियों ने सुर, लय और ताल के साथ मां जगदंबा की महिमा का गुणगान किया। 

विज्ञापन


कलाकारों ने कथक की भावपूर्ण प्रस्तुति से भक्ति की डोर बांधी तो देवी गीतों और लोकधुनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मां की स्तुति में गूंजते सुरों के बीच इंद्रदेव भी बरसे। वहीं, मंदिर परिसर में खाटू श्याम, सालासर हनुमान, राणी सती दादी और शिव परिवार के साथ रामदरबार के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।

अमर उजाला के नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव की कड़ी में पांचवें दिन ढलती शाम के साथ भजन संध्या का आगाज हुआ। प्रांजलि होशिंग और जयश्री त्रिपाठी ने कथक के माध्यम से देवी स्तुति प्रस्तुत की। इसके बाद जयंती मंगला काली और शिव आराधना से माहौल भक्तिमय हो उठा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आज जिले के नौ विद्यालयों में लगेगी पुलिस की पाठशाला : अमर उजाला की ओर से नवरात्र में महिलाओं से संबंधित विशेष आयोजनों की कड़ी में शुक्रवार को नौ विद्यालयों में पुलिस की पाठशाला लगाई जाएगी। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को अपराध से बचाव, यातायात प्रबंधन, पुलिस की सहायता लेने के बारे में बताया जाएगा।

इन मातृशक्तियों ने की देवी की स्तुति 
भजन संध्या में रंजना राय, आस्था शुक्ला, देवद्रीता, आराधना विश्वकर्मा, अंबिका तिवारी, नेहा गिरि, अनीता शर्मा, आयशा सविता, खुशबू गुप्ता, अनन्या शर्मा, सुहानी शुक्ला, अलंकृता अन्नू, पूजा, मिथलेश, मनीषा तिवारी, श्वेता भोंडेले, वीना अग्निहोत्री, अलका पटवर्धन, गुंजन सिन्हा, सबिता त्रिपाठी, जयति पाल, प्रिया मिश्रा, श्रेया प्रिया, सुषमा, अर्चना गुप्ता, डॉ. वत्सना, सीमा और सोनी सहित अन्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें