फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला इंपैक्ट : BHU इमरजेंसी ओटी, वार्डों से हटाए गए एक्सपायरी हैंडवॉश; ग्रुप पर मैसेज भेजकर किया ये काम

Mon, 28 Oct 2024 11:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : बीएचयू अस्पताल में मरीजों और डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ की सेहत का कितना ख्याल रखा जा रहा है। उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां ऑपरेशन थियेटर से लेकर वार्डों में 13 महीने पहले एक्सपायर हो चुके सर्जिकल हैंड स्क्रब यानी हैंडवॉश का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे संक्रमण का खतरा बना है। अमर उजाला में यह खबर छपने के बाद अस्पताल में रखवाए गए हैंडवॉश को हटवा दिया। 
विज्ञापन
खबर छपने के बाद हैंडवॉश से निकाल दिए गए स्टीकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल में इमरजेंसी ओटी सहित अस्पताल में जिन जगहों पर एक्सपायर स्क्रब (हैंडवॉश) रखवाए गए थे, उन सबको आनन-फानन में वहां से हटाया गया। इसकी जगह नए हैंडवॉश रखवाए गए। यहीं नहीं जिन जगहों पर एक्सपायर हैंडवॉश पहले से रखे थे, वहां से लाने से पहले उस पर लगे स्टीकर और पाइप को भी हटवाया गया।

विज्ञापन


अमर उजाला में रविवार को बीएचयू अस्पताल में 13 महीने पहले एक्सपायर हैंडवॉश के प्रयोग होने की खबर छपने के बाद सोमवार को पैरामेडिकल स्टाफ के एक ग्रुप पर सुबह 9 बजे इमरजेंसी के एक महिला अधिकारी की ओर से व्हाटस एप मैसेज भेजकर जल्द से जल्द सभी एक्सपायर हैंडवॉश को वापस मनोचिकित्सा विभाग वाले स्टोर में जमा करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें- लापरवाही की हद!: BHU अस्पताल में हो रहा 13 महीने पहले एक्सपायर हैंडवॉश का इस्तेमाल, संक्रमण का बढ़ा खतरा
विज्ञापन


बीएचयू का जवाब-अस्पताल में प्रयोग होता है दूसरा हैंडवॉश
बीएचयू अस्पताल प्रशासन ने एक्सपायरी हैंडवॉश के प्रयोग करने के मामले में जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से जवाब दिया है कि जिस हैंडवाॅश को एक्सपायरी बताया जा रहा है, वह किस अस्पताल का है, यह प्रदर्शित नहीं हो रहा है। साथ ही अस्पताल प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि इस समय अस्पताल में बैकटोस्कब नाम से हैंडस्क्रब का उपयोग किया जा रहा है। 
विज्ञापन




इसकी अंतिम तिथि दिसंबर 2024 है। कुछ लोग अस्पताल की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में सवाल यह है कि अगर एक्सपायरी हैंडवॉश का इस्तेमाल अस्पताल में नहीं होता है तो वार्डों से उसको वापस क्यों मंगवाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें