फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की ‘हमराही’ स्कॉलरशिप स्कीम ने बुलंद किए छात्रों के हौसले, अब पूरे होंगे सपने

Tue, 16 Oct 2018 12:15 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
समाचार पत्र वितरक बंधुओं के बच्चों के लिए स्कालरशिप योजना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से आयोजित ‘हमराही’ छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित समाचार पत्र वितरक बंधुओं के नौ प्रतिभावान बच्चों को 10-10 हजार रुपये का स्कालरशिप चेक दिया गया। इनमें कक्षा 10 के पांच और कक्षा 12 के चार छात्र शामिल रहे। चेक प्रदान करने से पूर्व मुख्य अतिथि सीडीओ गौरांग राठी ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। कहा, जब वे पढ़ते थे तो समाचार पत्र वितरकों का बहुत बड़ा योगदान रहा। जनरल नॉलेज बढ़ाने के लिए सुबह-सुबह समाचार पत्र खोजता था। उस समय संजय नाम के वितरक समाचार पत्र देते थे। उसे पढ़कर मैं आज इस मुकाम पर पहुंचा हूं।

सोमवार को सनबीम वरुणा में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 10 से दुर्गाचरण बालिका इंटर कालेज की अनुषा बरनवाल, विद्या विहार इंटर कॉलेज के साहिल कुमार श्रीवास्तव, सिल्वर ग्रोव स्कूल के सौरभ कुमार पटेल, जेपी मेहता इंटर कॉलेज से आशीष यादव, सीसीएसएचएचएस कॉलेज गाजीपुर से धनंजय कुशवाहा को चेक दिया गया।
विज्ञापन


कक्षा 12वीं से सनातन धर्म इंटर कॉलेज से दुर्गेश पांडेय, सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल से विशाखा सोनकर, गाजीपुर के बीएचके इंटर कॉलेज से सचिन गिहार, आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज के मोहम्मद कामरान को चेक प्रदान किया गया।  स्कूल की प्रिंसपल डॉ. अनुपमा मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है।
विज्ञापन


प्रतिभावान बच्चों के चयन के लिए वाराणसी के आसपास के 10 जिलों की परीक्षा कराई गई थी। 51 बच्चों ने प्रतिभाग किया था। इनमें 30 बच्चे 10वीं और 21 बच्चे 12वीं कक्षा के थे। नौ छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुईं। सोमवार को 10-10 हजार रुपये की स्कालरशिप दी गई। इस मौके पर बच्चों के माता-पिता के अलावा यूपी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय बहादुर और जेपी मेहता इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एनके सिंह उपस्थित रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें