फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का एजूकेशन फेयर लक्ष्य-2015 पांच जून से

Thu, 04 Jun 2015 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अमर उजाला युवाओं को कॅरियर की नई उड़ान देगा। 10वीं से स्नातक तक के छात्र-छात्राओं के लिए अमर उजाला और जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा की ओर से तीन दिवसीय एजूकेशन फेयर ‘लक्ष्य 2015’ का आयोजन किया जा रहा है। यह एजूकेशन फेयर पांच से सात जून तक चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में लगेगा। यहां विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं को कॅरियर संवारने के टिप्स देंगे।
विज्ञापन

 
इस एजूकेशन फेयर में मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट के अलावा फैशन डिजाइनिंग, एक्टिंग, फाइन आर्ट्स आदि क्षेत्रों में कॅरियर के विकल्पों और कॅरियर को किस आधार पर चुनें, इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। कॅरियर एक्सपर्ट व कॅरियर काउंसलर विद्यार्थियों की अभिरुचि के अनुसार कॅरियर निर्धारण में उनका मार्गदर्शन करेंगे। इतना ही नहीं यहां उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों के कालेजों के स्टॉल में विद्यार्थियों ढेरों जानकारियां मिलेंगी। विद्यार्थियों का आईक्यू टेस्ट भी होगा। इतना ही नहीं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा

में 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को अमर उजाला सम्मानित करेगा। इसके लिए विद्यार्थियों को अपनी मार्कशीट की फोटोकॉपी लेकर आना होगा। इसके अलावा विद्यार्थी पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखा सकेंगे। साथ ही लॅकी ड्रा के माध्यम से उपहार जीतने का भी मौका मिलेगा। इसमें भाग लेने के लिए छात्र-छात्राएं अपना नाम, पता, कक्षा, फोन नंबर लिखकर मोबाइल नंबर 08392931073 या 09839933379 पर एसएमएस कर नि:शुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें