फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurav Diwas: 75 साल के उत्सव में शामिल हुआ अमर उजाला का पूरा परिवार, खुशी में झूमे बच्चों ने किया डांस

Wed, 19 Apr 2023 12:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अमर उजाला ने प्यार और विश्वास के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। बुधवार को अखबार ने अपनी हीरक जयंती मनाई और इस उत्सव के भागीदार बने अमर उजाला के सदस्य व उनके परिजन । उत्साह और उमंग से भरे इस उत्सव में शामिल होकर उन्हें अमर उजाला के उद्देश्यों को नजदीक से जानने और समझने का मौका मिला।
विज्ञापन
गौरव दिवस कार्यक्रम में उपस्थित अमर उजाला परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के 75 वर्ष पूर्ण होने का जश्न पूरे उल्लास के साथ मना। इस उत्सव में शामिल हुआ अमर उजाला का पूरा परिवार । स्नेह और प्रेम से भरा ये आयोजन उन्हें स्वर्णिम यादें दे गया...।

विज्ञापन


अमर उजाला ने प्यार और विश्वास के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं। बुधवार को अखबार ने अपनी हीरक जयंती मनाई और इस उत्सव के भागीदार बने अमर उजाला के सदस्य व उनके परिजन । उत्साह और उमंग से भरे इस उत्सव में शामिल होकर उन्हें अमर उजाला के उद्देश्यों को नजदीक से जानने और समझने का मौका मिला।
 

गौरव दिवस पर मस्ती करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला जिन संकल्पों और उद्देश्यों को लेकर आगे चला, उससे वो भी रूबरू हुए। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की ओर एक कदम और आगे बढ़ाते हुए इस खास मौके पर अमर उजाला के 100वें वर्ष के लोगो का लोकार्पण भी हुआ। स्थापना दिवस का केक काटने के साथ जश्न आगे बढ़ा। इस दौरान सदस्यों व उनके परिजनों ने अपने अनुभवों और संस्मरणों को भी साझा किया। बच्चों ने भी इस दौरान खूब मस्ती की। जाते- जाते इस आयोजन के हिस्सेदार बनकर परिजनों ने तहे दिल से कृतज्ञता जाहिर की और भविष्य में नए प्रतिमानों को गढ़ने की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं। 


 
विज्ञापन

नन्हें चित्रकार - फोटो : अमर उजाला
जज्बाती होना पड़ता है...

खुद के सपनों को जलाकर राख होना पड़ता है

अपनों को साथ लेकर रस्मों को निभाना पड़ता है

ख्वाहिशों को दबाकर एहसानों को ऊपर उठाना पड़ता है

तपकर बनते हैं कुंदन, तब कामयाबी  का भी बंटवारा करना पड़ता है। : शिखा उपाध्याय, चांदपुर, वाराणसी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें