फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर बन सकते हैं पुण्य के भागी, आईएमए में 14 को लगेगा अमर उजाला का शिविर

Wed, 13 Jun 2018 11:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
रक्तदान करते महादानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रक्तदान ऐसा महादान है, जिसमें सेहत को कोई नुकसान नहीं होता है। अक्सर लोगों के मन में इस तरह की भ्रांतियां रहती हैं कि खून देने से शरीर में कमजोरी आ जाएगी, इसलिए बहुत से लोग कतराते हैं। ऐसे लोगों को शायद नहीं मालूम की उनके द्वारा दिया गया एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज की जान बचा सकता है।
विज्ञापन


अगर आप भी इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून  को आईएमए परिसर में सुबह नौ से शाम तीन बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है। इस शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर आप पुण्य के भागी बन सकते हैं।

अस्पतालों में भर्ती बहुत से ऐसे मरीज होते हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर खून नहीं मिल पाता है। इसके पीछे मुख्य वजह स्वैच्छिक रक्तदान की कमी भी है। ऐसे में परिवार के सदस्य या तो फिर डोनर की तलाश करते हैं, या फिर मंहगे दामों पर रक्त खरीदने में समय गंवा देते हैं।
विज्ञापन


हालांकि निर्धारित ब्लड बैंक से खून न लेना मरीज के लिए घातक हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा स्वैच्छिक रक्तदाता खून का दान करें। इस तरह का आपका एक छोटा सा प्रयास जरूरतमंदों की जान बचा सकता है।
विज्ञापन

यहां करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

यदि आप जरूरतमंदों का जान बचाने के लिए रक्तदान करना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9452111958 पर व्हाट्स एप के जरिए अपना नाम, पता, ब्लड ग्रुप और उम्र की जानकारी देकर पंजीकरण करा सकते हैं।

रक्तदान से जुडे़ तथ्य
- 18 से 65 साल का कोई भी व्यक्ति कर सकता है रक्तदान।
- रक्तदान करने से एक दिन पहले रात में नींद पूरा होना जरूरी है।
- खून देने से पहले हल्का नाश्ता करने के साथ ही अधिक पानी पीना चाहिए।
- बीमार व्यक्ति को रक्तदान करने से बचना चाहिए।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें