फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: विद्यालयों में लगी कोरोना टीकाकरण की कक्षा, विशेष अभियान के तहत लक्ष्य पूरा करने की तैयारी

Tue, 05 Apr 2022 11:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए माइक्रो प्लान बनाया गया है, इसके तहत टीका लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
केवी 39 जीटीसी में विद्यार्थियों को लगा टीका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के विद्यालयों में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। सोमवार से शुरू अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण इलाकों में बच्चों को टीका लगाने के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल से जुड़ी जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन


अभियान में 12 से 14 वर्ष वाले बच्चों के टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 से 17 वर्ष के करीब ढाई लाख किशोर और 12 से 14 साल वाले 1.55 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। किशोरों के मुकाबले 12 से 14 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण का ग्राफ बहुत कम है।

वैसे तो एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो जाता है, लेकिन विद्यालयों में सोमवार से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ गई हैं। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालयों में पहुंची और बच्चों को टीका लगाया गया। प्रधानाचार्यों की मौजूदगी में टीका लगाने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के बारे में भी बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बाहर निकलने पर मॉस्क लगाए रहने, दो गज की दूरी बनाए रखने के बारे में बताया गया। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए माइक्रो प्लान बनाया गया है, इसके तहत टीका लगाया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें