फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: वाराणसी में बच्चों के टीकाकरण की रफ्तार बहुत धीमी, 15 दिन में महज एक फीसदी को ही लग सका टीका

Sun, 01 May 2022 11:05 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी जिले में 12 से 14 साल के महज एक फीसदी बच्चों को ही अब तक टीके की दोनों डोज लग सकी है। 
विज्ञापन
वाराणसी में बच्चों का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच से 12 साल के बच्चों का टीकाकरण कब से शुरू होगा, इसका हर किसी को इंतजार है लेकिन पहले से जिन बच्चों को जो टीका लग रहा है, उसकी रफ्तार बहुत धीमी है। वाराणसी जिले में 12 से 14 साल के महज एक फीसदी बच्चों को ही अब तक टीके की दोनों डोज लग सकी है।

विज्ञापन


16 मार्च से शुरू टीकाकरण में पहली डोज लगने के 28 दिन बाद यानी 14 अप्रैल से दूसरी डोज की शुरुआत हुई। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के लिए समय से सभी बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य को पूरा करना बड़ी चुनौती है।  जिले में 12 से 14 साल के 1,55,750 बच्चों को टीका लगाया जाना है। 16 मार्च से टीकाकरण की शुरुआत हुई है।

1,14,798 बच्चों को ही टीके की पहली डोज

शुरू में तो रफ्तार धीमी रही लेकिन जब विद्यालय खुले तो विशेष अभियान चलाकर टीका लगाया गया। अब तक 1,14,798 बच्चों को ही टीके की पहली डोज लगी है, जो कि लक्ष्य का 73.70 प्रतिशत है। नियमानुसार 28 दिन बाद बच्चों को दूसरी डोज लगनी होती है और अब तक 15 दिन में दूसरी डोज केवल 1946 बच्चों यानी 1.20 फीसदी को ही दोनों डोज लगी हैं।

विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि पांच से 12 आयुवर्ग के बच्चों के टीकाकरण संबंधी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही 12 से 14 साल और 15 से 17 साल वालों को भी पहली और दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

स्कूलों में भी टीकाकरण के लिए किया जा रहा जागरूक
स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही विद्यालयों में भी बच्चों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। विद्यालयों की ओर से स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर टीकाकरण शिविर लगाकर बच्चों को टीके  लगवाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें