लखनऊ से गाजीपुर तक दो मुख्य टोल प्लाजा समेत कुल 13 टोल प्लाजा होंगे। एक्सप्रेसवे के बीच के एंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर 11 छोटे टोल प्लाजा होंगे। बीच में कहीं से भी सफर शुरू करने वाले को टोल टैक्स देना होगा। टोल की ये दरें चालू वित्त वर्ष में प्रभावी रहेंगी।