गांव के निवासी व विद्यालय के पूर्व छात्र यशोवर्धन सिंह ने बच्चों के लिए विद्यालय में आरो वॉटर प्लांट लगवाने के साथ ही एक लाख रुपये की राशि प्रदान की है। यह राशि बैंक में एफडी कराई गई है। इस पर मिलने वाले ब्याज से बच्चों को हर साल छात्रवृत्ति प्रदान करने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार दिए जाते हैं।
ग्रामीणों ने की हाईस्कूल बनाने की मांग
ग्राम प्रधान सुशीला देवी ने बताया कि ग्रामीणों की मांग है कि जूनियर हाईस्कूल को इंटर कॉलेज के रूप में परिवर्तित कर दिया जाए। इससे बभनियांव सहित महावन, कृष्णदत्तपुर, ढढोरपुर, गाजपुर, मूंगवार, पनियरा, राजापुर, बहोरनपुर, नियेसीपुर के छात्र-छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। ग्रामीण इसके लिए अभियान भी चला रहे हैं, जिसके तहत वे शिक्षा विभाग के अधिकारियों व प्रदेश के शिक्षा मंत्री से भी गुहार लगा चुके हैं।