फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी हत्या कराना चाहते हैं रामगोपाल यादव : अमर सिंह

Sun, 22 Jan 2017 03:46 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
विज्ञापन
amar singh in varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के मार्गदर्शक मुलायम सिंह और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच जारी मान मनव्वल के बीच बनारस पहुंचे अमर सिंह ने कहा कि वे प्रोफेसर रामगोपाल के यादव के निशाने पर हैं। कहा कि रामगोपाल यादव खुलेआम मेरी हत्या की चुनौती दे रहे हैं और कह रहे हैं कि मैं यूपी से सुरक्षित वापस नहीं जाऊंगा।   Archive dekh lo,mai hu Ram Gopal k target pe vo khule aam mere hatya ki chunauti de raha hai ke mai UP se surakshit vapis nahi jaunga-ASingh pic.twitter.com/PcNBQQ0JP9 — ANI UP (@ANINewsUP) January 22, 2017
विज्ञापन



हरिज्ञानानंद उर्फ मलिकार बाबा की तेरही में हिस्सा लेने पहुंचे अमर सिंह ने कहा कि वे, मुलायम सिंह, शिवपाल यादव वनवास भेज दिए गए लोग हैं, इसलिए मीडिया उनसे सवाल न करे। कहा कि मीडिया उनके पीछे पड़ा है। उन्हें रेस्‍त्रा में खाना नहीं खाने दिया जा रहा है और दवा भी नहीं खरीदने दिया जा रहा है। हर जगह मीडिया मेरे पीछे पड़ा है।



उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव मेरे नेता रहे हैं और मैंने उनके साथ काम किया। अगर मुलायम सिंह ही समाजवादी पार्टी में नहीं रहे तो अखिलेश की पार्टी ने मुझे निष्काषित कर दिया है।


   
विज्ञापन

प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने दिलाई जेड श्रेणी सुरक्षा

amar singh in varanasi - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में मुलायम सिंह, शिवपाल यादव और मुझे हटा दिया। तीन ही निर्णय लिए गए। कहा कि हम तो हटे हुए लोग हैं। कटे हुए लोग हैं। हमारे पीछे आप अपनी ऊर्जा क्यों खर्च कर रहे हैं। फिर उन्होंने रामायण की एक चौपाई पढ़ी-

'तापस भेष बिशेष उदासी। चौदह बरस राम बनबासी'


बता दें ‌क‌ि यह प्रसंग श्रीरामचरितमानस के अयोध्याकांड का है जिसमें कैकेयी ने महाराज दशरथ से अपना दूसरा वरदान श्रीराम के लिए तपस्वी के वेष में 14 वर्ष का वनवास मांगा था (पहला वरदान भरत को राजतिलक का मांगा था।)। अमर सिंह ने कहा कि मीडिया ने आरोप लगाया था कि अंबानी परिवार में मेरे कारण ही विवाद हुआ जबकि ऐसा नहीं है। अंबानी परिवार के विवाद में मेरी कोई भूमिका नहीं है।


जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने पर अमर सिंह ने कहा कि यूपी में उन्हें खतरा था ‌इसलिए प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने उनको जेड श्रेणी की सुरक्षा दिलवा दी। कहा कि वे प्रोफेसर साहब की बातों पर चलते हैं।

भविष्य की योजनाओं के बारे में अमर सिंह ने कहा कि उन्होंने केवल अखिलेश यादव की प्रशंसा की है । इसका अर्थ यह नहीं है कि मैं उनसे निष्कासन वापस लेने के लिए आवेदन कर रहा हूं।

कहा कि पार्टी से निष्कासन के बाद उन्होंने मुझे छुट्टा साड़ बना दिया है, जहां हरा दिखेगा वहां मुंह मारुंगा। अमर सिंह ने कहा कि मलिकार बाबा यादवों भी काफी पूजनीय थे। मुलायम सिंह जी के परिवार से भी किसी को यहां आना चाहिए था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें