फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह ने RSS के नाम की संपत्ति, बोले बबुआ ने मेरा कई बार किया चीर हरण

Sat, 23 Feb 2019 11:09 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
यूपी में आजमगढ़ के लालगंज तहसील के तरवां निवासी राज्यसभा सांसद अमर सिंहआज अपनी संपत्ति को आरएसएस के नाम रजिस्ट्री करने के लिए लालगंज पहुंचे। यह जानकारी उनके करीबी वीरभद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को दी थी। देखें आगे की स्लाइड्स में...

विज्ञापन

2 of 6
अमर सिंह - फोटो : amar ujala
वीरभद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पहले उक्त जमीन को आरएसएस को लीज पर देने की बात चल रही थी। लेकिन अमर सिंह ने अपनी 12 करोड़ की संपत्ति को हमेशा के लिए आरएसएस को देने का फैसला लिया है। इसके लिए अमर सिंह बुधवार को लालगंज पहुंचें। जहां वह तरवां के अपने मकान और जमीन को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नाम पर रजिस्ट्री करा दिए। उनके साथ आरएसएस के अनुषांगिक संगठन सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ऋषिपाल सिंह भी मौजूद रहें। 
विज्ञापन

3 of 6
राज्यसभा सांसद अमर सिंह - फोटो : amar ujala
वीरभद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को कानपुर में आरएसएस का एक कार्यक्रम है जिसमें राज्यसभा सांसद अमर सिंह मुख्य अतिथि और उप मुख्यमंत्री दिनेश चंद्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

4 of 6
amar singh - फोटो : amar ujala
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अमर सिंह ने कहा कि अगला चुनाव पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच होगा, जिसमें जनता मोदी को चुनेगी। राहुल गांधी भले ही पीएम मोदी से छोटे हों पर विपक्ष में वे सबसे बड़े नेता हैं। इसका उदाहरण मध्यप्रदेश का चुनाव है, जहां भाजपा एक लाख वोट पाकर भी हार गई। प्रियंका गांधी के लिए अमर सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी जैसी मेहनती नेत्री के राजनीति में आने से देश से कॉकरोच पार्टियां का खात्मा होगा और सिर्फ दो राष्ट्रीय दल रहेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
अमर सिंह ने कहा कि मायावती पीएम बनने का सपना देख रही हैं जबकि वो सिर्फ आधे यूपी की लीडर हैं। अमर सिंह ने कहा कि धारा 370 और तीन तलाक पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आज देश भले ही एकजुट है लेकिन विपक्ष इसका विरोध करेगा। इस पर चर्चा होनी चाहिए। शिवपाल को सपोर्ट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कई बार बबुआ ने मेरा चीर हरण किया है। बबुआ ने कई बार कहा कि मैं बाहरी हूं। अब तो मैं नहीं हूं फिर वो एक क्यों नहीं हो जाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सपा, बसपा
आजम खां को हाशिये पर किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बब़ुआ बहुत चालू है। उसे मालूम है कि कब क्या करना है। उसकी भी घर वापसी होगी। एक दिन बबुआ को भी संघी भाषा बोलनी है। अखिलेश के बीजेपी के साथ आने के सवाल पर कहा कि बबुआ का तो पता नहीं लेकिन मायावती बीजेपी के साथ आ सकती हैं क्योंकि उन्हें खुद पता नहीं कि वह कब क्या करेंगी। साथ ही मायावती की तुलना अमर सिंह ने योगमाया से की है।  रूप में भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें