फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी मरीज भी करा सकेंगे रेडियोथेरेपी

Sun, 24 Jul 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
railway board chairman in varanasi
विज्ञापन
कैंसर पीड़ितों के लिए अच्छी खबर है। लहरतारा स्थित भारतीय रेलवे कैंसर संस्थान एवं अनुसंधान केंद्र में रेडियोथेरेपी की सुविधा तीन साल के लंबे अंतराल के बाद फिर शुरू हो गई है। इसके लिए यहां 17 करोड़ रुपये की लागत से लगाई गई अत्याधुनिक थेरॉट्रान मशीन के नए कोबाल्ट सोर्स का उद्घाटन शनिवार को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एके मित्तल ने किया। रेल कर्मचारियों को तो यह सुविधा मिलेगी ही, गैर रेलवे मरीज भी यहां निजी अस्पतालों से बेहद सस्ते दर पर रेडियोथेरेपी करा सकेंगे।
विज्ञापन




एक दिनी दौरे पर वाराणसी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने पूर्वोत्तर रेलवे के मंडलीय अस्पताल में नई स्थापित मशीनीकृत लांड्री का भी उद्घाटन किया। लगभग तीस लाख रुपये की लागत वाली इस लांड्री में 30 किग्रा क्षमता के दो वाशर, एक टंबलर ड्रायर और एक कैलेंडरिंग मशीन (प्रेसिंग मशीन) लगी है। इस लांड्री के चालू होने से अब मंडल चिकित्सालय में इलाज करा रहे मरीजों के चादर, कंबल, टावेल तथा तकिए की सफाई स्ट्रेलाइजेशन के साथ बेहतर ढंग से की जा सकेगी। साथ ही, कैंसर संस्थान में इलाज करा रहे मरीजों को भी हाईजेनिक एवं स्वच्छ लिनन उपलब्ध हो सकेगा ।


रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने डीरेका, मंडुवाडीह, वाराणसी जंक्शन, वाराणसी सिटी स्टेशन का निरीक्षण भी किया। स्टेशनों चल रहे विकास कार्यों  की प्रगति की समीक्षा की और लंबित कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें