फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा मार्केट में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 11 Nov 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंका स्थित स्वयंवर वाटिका में सजी पटाखों की दूकान में बुधवार रात करीब नौ बजे भीषण आग लग गई। आग एक जलते हुए राकेट के दूकान नंबर चार के काउंटर पर आकर गिरने से लगी। राकेट की चिंगारी की वजह से पूरी दूकान आग की चपेट में आ गई। उसमें रखा पटाखा जल उठा।
विज्ञापन


पटाखों के विस्फोट ने आसपास की दूकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते एक-एक कर वहां मौजूद सभी 22 दूकानें आग की चपेट में आईं। आगजनी की वजह से बाजार में भगदड़ मच गई। जो जहां था, वहीं से सुरक्षित स्थान की तलाश में भागा। दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पा सकी। हालांकि दूकानों के पटाखे आग की भेंट चढ़ गए।

लंका पुलिस के मुताबिक आग राकेट की वजह से लगी। संकरी गली में होने के बाद भी इस अस्थायी बाजार में आग से सुरक्षा के बंदोबस्त थे। मगर भीषण आग के आगे सारे बंदोबस्त कम पड़ गए। आग पटाखों में लगी जिस वजह से उस पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन


हालांकि अभी हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं लेकिन लाखों रुपये के पटाखे जलकर नष्ट हो गए। आगजनी के बाद वहां मची भगदड़ में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। बाजार में 17 दूकानों को ही लाइसेंस दिया गया था जबकि पांच दूकानें बिना लाइेंसस की थी। अग्निकांड में सभी दूकानें जलकर राख हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें