फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल के कोरे पन्नों पर प्यार के अल्फाबेट

Wed, 31 Dec 2014 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएमएस से नातेदारों और मित्रों को नव वर्ष की बधाई देने का सिलसिला जहां शुरू हो गया है, वहीं खास दोस्तों को खास तरीके से मुबारकबाद देने के लिए युवा ग्रीटिंग कार्ड और उपहारों की खरीदारी कर रहे हैं। गिफ्ट गैलरी में युवाओं की खासी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन


26 वाक्यों में प्यार का इजहार करने वाला एटूजेड लव कार्ड युवाओं को खूब लुभा रहा है।
क्रिसमस के साथ ही सिगरा, रथयात्रा, दुर्गाकुंड आदि क्षेत्रों में स्थित गिफ्ट गैलरी और दुकानें आकर्षक उपहारों एवं ग्रीटिंग कार्ड से सज चुकी हैं। बाजार में 20 रुपये से लेकर 250 रुपये तक के आकर्षक डिजाइन के ग्रीटिंग कार्ड उपलब्ध हैं। म्यूजिकल कार्ड और लुभावने श्लोगन लिखे कार्ड युवा ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

आर्चीज गैलरी, सिगरा के कर्मचारी शिशिर ने बताया कि युवाओं में एटूजेड लव कार्ड की मांग अधिक है। 10 पेज के इस ग्रीटिंग कार्ड में ए से जेड तक के अक्षरों के हिसाब से प्यार के इजहार के  26 वाक्य लिखे गए हैं। उन्होंने बताया कि चॉकलेट पैक, कैलेंडर और डायरी की भी खासी डिमांड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें