रामचरितमानस से एक चौपाई हटाने की मांग पर शंकराचार्य ने कहा कि उन लोगों में हिम्मत है तो बाइबल और कुरान पर कटाक्ष करके दिखाएं। फिर क्या होता है, वह देखेंगे। रामचरितमानस पर टिप्पणी करने वाले लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करें। एक सवाल के जवाब में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री रहेंगे। क्योंकि वह देश को लूटने वाले और अपने घर को भरने वाले नहीं हैं।
स्वामी निश्चलानंद वाराणसी दौरे पर हैं। मंगलवार को अस्सी घाट पर प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा था कि मारीशस सहित 15 देश भारत के हिंदू राष्ट्र होने का इंतजार कर रहे हैं। यह औपचारिकता जैसे ही पूरी होगी, वैसे ही एशिया के अलग-अलग देश खुद को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देंगे। उ
न्होंने कहा कि देश में कुछ युवतियों के साथ जो हुआ, वह आधुनिक शिक्षा पद्धति की दिशा हीनता को दर्शाता है। अगर मातृ शक्ति का सम्मान नहीं हुआ तो दुनिया में कुछ नहीं बचेगा। मातृ शक्ति की रक्षा सनातनी परंपरा है। मर्यादा और गोत्र को ध्यान में रखकर ही मातृ शक्ति को कोई कदम उठाना चाहिए।