18 हजार छोटी दुकानें हैं पंजीकृत
जिले में वर्तमान में 18 हजार छोटी दुकानें और 298 कारखाने शॉप एक्ट के तहत पंजीकृत हैं। सहायक श्रम आयुक्त अविनाश चंद्र तिवारी ने बताया कि दुकानों के पंजीकरण के लिए लगातार दुकानों और बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीम विभिन्न बाजारों में जाकर दुकानदारों को पंजीकरण के महत्व के बारे में बता रही है।