फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रद्द रही गो एयरवेज की सभी उड़ानें, जानें क्या रही वजह

Fri, 05 Feb 2021 11:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
उड़ान - फोटो : pixabay
विज्ञापन

ऑपरेशनल कारणों के चलते गो-एयरवेज की सभी उड़ानें शुक्रवार को रद्द रही। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुंबई, अहमदाबादए दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद सहित अन्य शहरों से आने वाले गो एयरलाइंस के विमानों के निरस्त होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, विमान निरस्त होने की सूचनाएं यात्रियों के मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भेजी गई थी। 

विज्ञापन


गो एयरवेज का विमान जी8 767 अहमदाबाद,  जी8 503 हैदराबाद,  जी8 337 मुंबई,  जी8 337 मुंबई, जी8 416 दिल्ली, जी8 405 बंगलूरू, जी8 183 दिल्ली विमान निरस्त रहा। गो एयरवेज के स्टेशन मैनेजर अनमोल कदंब ने बताया कि सभी विमान सेवाएं अगली सूचना तक निरस्त रहेंगे, जबकि वाराणसी-पटना और वाराणसी-मुंबई विमान सेवाएं संचालित होती रहेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें