Varanasi News: जिमखाना परिसर में ध्वजारोहण के बाद एनसीसी के जवानों निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा को सलामी दी। इस अवसर पर संस्थान के सभी गणमान्य अधिष्ठातागण, विभागाध्यक्ष, समन्वयक, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र आदि उपस्थित रहे।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (BHU) में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर जिमखाना परिसर में संस्थान के निदेशक प्रोफेसर अमित पात्रा ने ध्वजारोहण किया। प्रोफेसर अमित पात्रा ने कहा कि अगले गर्मी के मौसम से पहले संस्थान की सभी कक्षाओं में ऐसी लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
यही नहीं, संस्थान के सभी हॉस्टल के कॉमन रूम को भी वातानुकूलित कर दिये जाएंगे। यहीं नहीं, सभी हॉस्टल के रेनोवेशन का काम भी रफ्तार पकड़ेगा।
उन्होंने आगे बताया कि शिक्षा मंत्रालय और केनरा बैंक की संयुक्त उद्यम कंपनी हायर एजुकेशन फाइनेसिंग एजेंसी (हेफा-जो देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षिक बुनियादी ढांचे, अनुसंधान और विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है) के साथ संस्थान का एमओयू हस्ताक्षर हुए हैं।
इसके तहत हेफा संस्थान को 464 करोड़ रुपये देगी जिससे संस्थान में सात विभिन्न प्रोजेक्ट्स का कार्य आरंभ होगा। इसके अंतर्गत छात्र और छात्राओं के लिए दो नए हॉस्टल, सेंटनरी इनोवेशन एवं रिसर्च पार्क, सेंटनरी डिफेंस एवं प्रीसिजन इंजीनियरिंग हब, मालवीय स्टूडेंट एक्टिविटी एंड कंप्यूटिंग सेंटर, आर्किटेक्चर प्लानिंग एंड डिजाइन व स्कूल ऑफ डिसीजन साइंस एवं इंजीनियरिंग के लिए नए शैक्षणिक भवन और संस्थान में कार्यरत गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए दो नए आवासीय टॉवर बनाना शामिल है।
विज्ञापन
प्रोफेसर पात्रा ने आगे कहा कि हम संस्थान में काम करने का माहौल बढ़िया बना रहे इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। संस्थान में जल्द ही काम-काजी महिलाओं की सुविधा के लिए छोटे बच्चों का क्रेच की सुविधा मिलेगी। साथ ही विभ्न्नि पारिवारिक आयोजन कराने के लिए कम्युनिटी हॉल बनाना भी प्रस्तावित है।